पंचकूला, 27 अगस्त:-एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने नशीली दवाइयो के साथ एक आरोपी को सेक्टर 16 बुढ़नपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से 6240 ट्रोमोडोल टेबलेट, एलप्रजोलम टेबलेट 1950,कोडीन सिरप 50 बोतल बरामद की गई है।
एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज भीम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गस्त के दौरान सेक्टर 16 के बुढ़नपुर से एक व्यक्ति से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की है. उन्होंने बताया कि आरोपी करीब 2 साल से नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है और गिरफ्तार किए गए आरोपों से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जाएगी ताकि यह जानकारी हासिल की जा सके कि यह आरोपी कहां से नशीली दवाइयां लाता था और किस-किस को सप्लाई करता था.पुलिस ने बताया कि आरोपी से 6240 ट्रोमोडोल टेबलेट,एलप्रजोलम टेबलेट 1950,कोडीन सिरप 50 बोतल बरामद की गई है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपों से पूछताछ में कई और लोगों के गिरफ्तार होने की भी पुलिस को उम्मीद है।बता दें कि पंचकूला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जगह-जगह पर छापे*मारी कर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है और पंचकूला शहर में नशे के कारोबारी को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान भी चलाया गया है.







