Home Haryana चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए घटनाक्रम से किसानों में रोष.. भाजपा सांसद कंगना...

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए घटनाक्रम से किसानों में रोष.. भाजपा सांसद कंगना रनौत पर कार्यवाही की मांग

110
0
जींद : चन्द्रिका ( TSN)– जींद में किसानों ने भाजपा सांसद  कंगना रनौत के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने जहां कंगना रनौत के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की, वहीं CISF की महिला जवान कुलविंदर कौर को रिहा करने की भी मांग की ।
किसान नेता रवि आजाद ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए घटनाक्रम से किसानों में गहरा रोष है।उन्होंने कहा कि कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए और CISF की महिला जवान कुलविंदर कौर को  सरकार रिहा करे ।रवि आजाद ने कहा कि अगर हरियाणा में कंगना रनौत आती है तो उसका पूरजोर विरोध किया जाएगा। जैसे किसानों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को आईना दिखाने का काम किया है वैसे ही विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को हराने का काम  किसान करेंगे । किसानों ने यहां तक कह दिया कि CISF की जवान कुलविंदर कौर को भारत रत्न अवार्ड दिया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here