करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर आज करनाल में कांग्रेस की सांसद कुमारी शैलजा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं नेताओं के साथ एक बड़ी बैठक की.जिसमें उन्होंने आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। कुमारी शैलजा ने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा.
कुमारी शैलजा ने कहा कि बीजेपी जिस तरह की बातें करती थी कि 370 या 400 पार,जनता ने उन्हें दिखा दिया है और जिस तरह का उन्होंने देश में माहौल बना रखा था जनता ने उन्हें सबक सिखाया है. कुमारी शैलजा ने हरियाणा सरकार की नीतियों को लेकर भी सवाल खड़े किए और कहा कि हरियाणा सरकार तो युवाओं के बारे में सोचती ही नहीं.हरियाणा का युवा किस तरह से विदेश में जा रहा है, बेरोजगारी है और विदेशों में उनका शोषण हो रहा है. यहां भी उनका शोषण हो रहा है और NEET की परीक्षा में तो सबने ही देखा क्या हाल हुआ है ।
कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर कहा ये
कुमारी शैलजा ने कहा कि जल्द ही पार्टी के संगठन पर भी काम किया जाएगा और यह जरूरी भी है. उन्होंने मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा के केंद्र में बने मंत्रियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि उम्मीद है हरियाणा को फायदा होगा ।कांग्रेस में गुटबाजी पर सांसद कुमारी शैलजा ने कहा की गुटबाज़ी है और होती भी है,लेकिन पार्टी को देखना चाहिए. आगे विधानसभा चुनाव में नुकसान ना हो इसपर गोर करने की जरूरत है । शैलजा ने करनाल सीट से चुनाव हारने की बात को माना.







