Home Faridabad कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया माओवादी...

कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया माओवादी सोच

110
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के घोषणा पत्र को माओवादी सोच बताया । कृष्ण पाल गुर्जर ने आरोप लगाया कि  कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सिर्फ अल्पसंख्यक के लोगों की बात की है। कांग्रेस का घोषणा पत्र सिर्फ उन्हीं की तरह है।
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में सिर्फ देश के विकास की बात कही है.बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में अपने 5 साल के विजन को डाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। 2014 से पहले कांग्रेस देश को बर्बादी के रास्ते पर लेकर चली गई थी। बीजेपी ने कभी भी एक जाति की बात नहीं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ यही कहा, सबका साथ सबका विकास। आज देश के  हर गरीब के घर मे उज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिया, हर घर नल जल की योजना दी। इसी तरह फ़रीदाबाद में चौमुखी विकास हुआ है नेशनल हाईवे बनाये गए। 2014 से लोगों के घरो में बिजली नही थी आज 24 घण्टे बिजली दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here