करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के फेज टू का कार्य जल्द शुरू होगा ।इन कार्यों पर 373 करोड़ रुपए खर्च होंगे जिनमें कई टेंडर लग चुके है और कुछ आने वाले दिनों में लगेगे ।
कॉलेज के निदेशक एमके गर्ग ने बताया कि कॉलेज के दूसरे चरण के कार्यों में हॉस्टल, एनिमल हाउस, रेजिडेंस, क्लब हाउस , स्पोर्ट्स फेसिलिटी और कई तरह की सुविधाओ के लिए निर्माण कार्य होगा ।एमके गर्ग ने बताया कि कल्पना चावला मेडिकल कालेज मरीजों के इलाज, चिकित्सा शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है और दूसरे फेज का निर्माण होने से इन सभी आयामों में बढ़ोतरी होगी । उन्होंने बताया कि अभी कॉलेज में करनाल, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र जिलों के इलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों के मरीज इलाज के लिए आते है । मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ने से ओपीडी की संख्या बढ़ेगी और रिसर्च का कार्य भी बेहतर होगा ।







