करनाल (अकुंर कपूर): तस्वीरों में दिखाई दे रहा ये फर्जी डॉक्टर दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अवैध रूप से अपना क्लिनिक चला रहा था। पिछले काफी दिनों से सीएम विंडो पर मिल रही शिकायतों के बाद जिला सिविल सर्जन ने डॉक्टर मान सिंह के नेतृतव में एक टीम को गठित किया। उन्होंने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके दौरान डॉक्टर के पास से भारी मात्रा में दवाइयों का जखीरा भी बरामद हुआ है। जब फर्जी डॉक्टर प्रमोद गुप्ता से उसके क्लिनिक चलाने से सम्बंधित दस्तावेज मांगे गए तो वो कुछ भी कागजात पेश नहीं कर पाया।
इसके बाद टीम ने जब फर्जी डॉक्टर से अपनी डिग्री दिखाने की बाबत बात की तो उसने अपनी डिग्री छापेमारी टीम के सामने पेश की। जिसको दिखाने के बाद उसके कोई भी वैध प्रमाण नहीं दिखा सका। जब मीडिया की टीम ने फर्जी डॉक्टर से बात कर उसकी सच्चाई जाननी चाही तो उसने कमरे पर अपने गुनाह को कबूल किया। इस मौके पर छापेमारी की टीम का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर मान सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सीएम विंडो पर मिली शिकायत पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।







