हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-प्रदेश के जिन लोगों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये है ऐसे परिवारों की बेटियों की सरकारी व प्राइवेट कॉलेज में शिक्षा फ्री होगी । यही नहीं जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से 3 लाख है, उन परिवारों की बेटियों की कॉलेज की आधी फीस सरकार देगी और जिन प्राइवेट कॉलेजों में फीस देनी होगी, वह हरियाणा सरकार देगी। सीएम मनोहर लाल की इस घोषणा का स्कूल शिक्षा मंत्री ने आभार व्यक्त किया है ।
बेटियों की शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने उठाये ठोस कदम
स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि सीएम के इस निर्णय से निश्चित रूप से बहुत से परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कि इससे पहले भी सीएम मनोहर लाल ने बेटियों के लिए एक बहुत बड़ा निर्णय लिया था कि 20 किलोमीटर से दूर किसी भी बेटी को कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने लिए नहीं जाना पड़ेगा ।20 किलोमीटर के दायरे में हमने कॉलेज बनवाए। पहले पूरे हरियाणा में 103 कॉलेज थे।हमने इतने कम समय में 71 से भी अधिक कॉलेज खोले। इतने कॉलेजो का शिक्षा के लिए खुलना और चलना बहुत बड़ी बात है।उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट बोर्ड दिए गए हैं। 10वीं, 11वीं व बारहवीं के विद्यार्थियों को टैब प्रदान किए गए और उन्हें चलाने के लिए 2जीबी डाटा उपलब्ध करवाया जा रहा है।जिससे विद्यार्थियों को हर विषय का अध्ययन करने में सहायता मिलती है। अध्यापकों द्वारा टैब पर टेस्ट भेजे जाते है, विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नए-नए तरीकों को विकसित किया जा रहा है। स्कूल में लाइब्रेरी व कंप्यूटर लैब की व्यवस्था की गई है।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा सरकार द्वारा सुपर 100 योजना शुरू की गई है, अब की बार हमारे सरकारी स्कूलों के 100 बच्चे आईआईटी में और 242 बच्चें नीट की परीक्षा पास कर एमबीबीएस में आए है।इतनी बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों के बच्चों का एमबीबीएस और आईआईटी में जाना मायने रखता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा पूरा प्रयास है और जिस प्रकार हम सब और अधिकारी मिलकर काम कर रहे हैं। निश्चित रूप से उसके बहुत परिणाम अच्छे आएंगे। सरकार द्वारा गरीब बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। संसाधनों के अभाव में बच्चों को शिक्षा से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश में सरकार द्वारा शिक्षा मुफ्त में प्रदान की जा रही है।इस प्रकार की योजनाएं आज से पहले कभी किसी सरकार ने नहीं चलाई और न ही प्रदेश की चिंता किसी ने की है। कोई अगर गरीब व्यक्ति भी है तो उसे सोचने की जरूरत नही है ।सरकार उसके साथ खड़ी है।







