Home politics पलवल के गांव करमन में जनसंवाद कार्यक्रम…लोगों की समस्याओं का मौके...

पलवल के गांव करमन में जनसंवाद कार्यक्रम…लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया निपटारा

195
0
पलवल ( TSN)-पलवल होडल विधानसभा क्षेत्र के गांव करमन में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन संवाद कार्यक्रम में विधायक दीपक मंगला और हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन एवं होडल विधायक जगदीश नायर ने लोगों से जनसंवाद किया और उनकी समस्याओं का निदान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया,पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत,जजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सौरोत भी मौजूद थे।
बड़ी समस्याओं को  मुख्यमंत्री  के संज्ञान में लाया जाएगा 
हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन एवं होडल विधायक जगदीश नायर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायकों को विशेष अधिकार देते हुए जनसंवाद कार्यक्रम में भेजा है। जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निदान किया जा रहा है। जो समस्या बड़ी है उनकों मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संज्ञान में लाया जाएगा ताकि जल्द ही उन समस्याओं का भी समाधान हो सके। पलवल विधायक दीपक मंगला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं बनाई है जिसका लाभ आमजन को पहुंच रहा है। केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई जिसके अंतर्गत गरीब परिवार के लोगों को पांच लाख रूपए तक स्वास्थ्य बीमा किया गया है। हरियाणा सरकार ने चिरायु योजना शुरू कर प्रदेश के गरीब परिवारों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया है। सरकार द्वारा लोगों के साथ जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं को हल किया जा रहा है। वहीं जजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सौरोत ने कहा कि गांव करमन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। गांव में सडक़,बिजली,पानी सहित अन्य मांगों को लेकर एक मांग पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और जजपा पार्टी द्वारा पलवल जिले में विकास को गति प्रदान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here