Home Haryana हाईवे का सफर हुआ महंगा.. टोल प्लाजा की नई दरें लागू

हाईवे का सफर हुआ महंगा.. टोल प्लाजा की नई दरें लागू

250
0
करनाल,1 अप्रैल -नेशनल हाईवे 44 करनाल बसताड़ा टोल पर नई दरों को लागू कर दिया गया है। टोल कंपनियों ने बढ़ी दरों से वाहन चालकों से वसूली शुरू कर दी है।अब हर चक्कर पर वाहन चालक को एक तरफ में 5 रुपये की टोल राशि में वृद्धि कर दी गई है।
70 किलोमीटर के दायरे में तीन टोल से आम जनता में रोष
रविवार रात से हाईवे का सफर महंगा हो गया है। टोल टैक्स में करीब पांच प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। नई शुल्क दरों के संबंध में टोल प्रबंधन वसूली कर रही हैं। करनाल स्त्तिथ बसताड़ा टोल हरियाणा का सबसे महंगा टोल है।इसके साथ पानीपत से करनाल से प्योंत गांव के  70 किलोमीटर के दायरे में तीन टोल होने से आम लोगो की जेबों पर  भारी बोझ पड़ रहा है। वहीं कुछ लोगो ने इस मुद्दे पर कहा कि देश विकास की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़को की काया पलट गई है। देश की तरक्की में जनता का सहयोग जरूरी है।
मासिक पास में 10 रुपये की बढ़ोतरी 
टोल प्लाजा के मैनेजर दिनेश ने बताया कि नई दर रविवार रात एक बजे से लागू हो गई हैं। नई दरों से संबंधित सूची टोल प्रबंधन की ओर से टोल प्लाजा पर चस्पा कर दी गई है।नेशनल हाईवे 44 स्थित बसताड़ा टोल पर नए रेट लागू कर दिए गए हैं। 20 किलोमीटर दायरे में मासिक पास अब 340 रुपये में बनेंगे, जबकि पहले 330 रुपये थे। मासिक पास में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मैनेजर दिनेश ने बताया कि अपना आधार कार्ड व वाहन की आरसी दिखा कर फ्री में निकल सकते हैं। बशर्ते आधार कॉर्ड व आरसी में करनाल का निवासी होना चाहिए।
वहीं टोल प्लाजा से हर दिन गुजरने वाले लोगो मे रोष दिखाई दिया तो कुछ ने इसे विकास कार्यो का हिस्सा बताया। करनाल के बाशिंदों का कहना कि सरकार का हर साल टोल में व्रद्धि करना ठीक नही। उन्होंने कहा कि करनाल के बसताड़ा टोल को हटाने के लिए नेताओ द्वारा काईबार प्रयास किये गए किन्तु प्रयास विफल रहे। उनका कहना है सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि  टोल प्लाजा से 60 किलोमीटर के भीतर रहने वाले लोगों को टोल का पैसा नहीं देना होगा।वे आधार कार्ड दिखा कर टोल क्रॉस कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here