Home Ambala 25 अगस्त से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र, मंत्रिमंडल की...

25 अगस्त से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र, मंत्रिमंडल की बैठक में हुआ ऐलान

183
0

चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का ऐलान किया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार मानसून सत्र 25 अगस्त से शुरू होगा। बता दें कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक 5 जून, 2017 को जारी शिक्षक स्थानांतरण नीति, 2016 को निरस्त करते हुए शिक्षक स्थानांतरण नीति, 2023 के मसौदे को मंजूरी प्रदान की गई।

शिक्षक स्थानांतरण नीति साल 2016 में अधिसूचित की गई थी और साल 2017 में संशोधित की गई थी। बाद में समय-समय पर इसमें कुछ बदलाव भी किए गए। इसलिए इस नीति को निरस्त करने तथा कुछ मौजूदा प्रावधानों में संशोधन करके एक नई नीति लाने पर विचार किया गया। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस नीति में संशोधन लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह नीति भविष्य में युद्ध से हताहत होने वाले सैनिकों के सदस्यों पर लागू होगी।

इन नियमों को हरियाणा अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध नियम, 2023 कहा जाएगा और ये आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से लागू होंगे। राज्य सरकार ने पहले की विभिन्न अस्पष्टताओं पर विचार करते हुए मौजूदा “बाजार विकास सहायता योजना” को और अधिक स्पष्ट किया है। नए संशोधन के अनुसार, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को अंतर्राष्ट्रीय मेलों में भाग लेने के लिए 50,000 रुपए तथा राष्ट्रीय मेलों के लिए 25,000 रुपए तक का बोर्डिंग शुल्क प्रदान किया जाएगा। यह योजना हरियाणा के आधिकारिक राजपत्र में इसके प्रकाशन की तारीख से लागू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here