अंबाला (एकता): अंबाला रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने जा रही है। अब स्टेशन का Entry Gate हवाईअड्डे की तर्ज पर होगा। खास बात यह है कि इस प्रवेश द्वार पर भारतीय संस्कृति की झलक नजर आएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार लोगों को यहां पर मॉल जैसा माहौल देखने को मिलेगा। हर तरह की खाने की डिश की सुविधा मिलेगी। रुकने या किसी का इंतजार करने के लिए कमरे उपलब्ध करवाए जाएंगे।

यहां एक छोटे बाजार की भी सुविधा मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के विभागीय कार्यालय होंगे जो अभी प्लेटफार्म एक पर हैं। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के अधीन चंडीगढ़ स्टेशन का भी कायाकल्प किया जा रहा है। स्टेशन की सूरत बदलने के लिए लगभग 300 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
अंबाला मंडल के अधीन लगभग 15 छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों की सूरत बदले जाएगी। खास बात यह है कि प्रदेश में 6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन भारत के स्टेशनों पर होने वाले कार्यों का शिलान्यास करेंगे। गौरतलब है कि हर स्टेशन पर लगभग 20 से 25 करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं।







