Home Haryana करनाल: नए कपड़ों के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान, जांच...

करनाल: नए कपड़ों के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान, जांच जारी

201
0

करनाल | मंगलपुर चौक के नजदीक हाल ही में खुले एक नए कपड़ों के शोरूम में देर रात आग लग गई। शोरूम में महिलाओं के लिए लहंगे, साड़ियां और सूट जैसे परिधान बेचे जाते थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि, तब तक शोरूम में रखे लाखों रुपये के कीमती कपड़े जलकर राख हो चुके थे।

112 टीम की सतर्कता से टली बड़ी घटना

डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी अरविंद ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें शोरूम से धुआं उठता दिखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और शोरूम मालिक को भी सूचित किया। मौके पर शोरूम मैनेजर भी पहुंच चुका है।

जांच में जुटी पुलिस और दमकल विभाग

पुलिस और फायर विभाग की टीमें आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हैं। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल कुछ भी निश्चित नहीं कहा जा सकता।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here