Home Haryana गुरुग्राम में नशे में धुत थार चालक का तांडव, कार को मारी...

गुरुग्राम में नशे में धुत थार चालक का तांडव, कार को मारी टक्कर, महिलाओं से मारपीट; CCTV आया सामने

8
0
Screenshot

गुरुग्राम,अनुज पांचाल-:गुरुग्राम के सोहना चौक पर तेज रफ्तार और कथित तौर पर नशे में धुत थार चालक का खौफनाक तांडव सामने आया है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें थार एक रुकी हुई कार को जोरदार टक्कर मारती दिखाई दे रही है।हादसे के बाद महिलाओं के साथ मारपीट का भी आरोप है।इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं,जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार,सोहना चौक पर तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोग घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद थार में सवार लोगों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि हादसे के बाद फरार हुए दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here