पंचकुला (एकता): पंचकुला में 10वीं की छात्रा का अपहरण कर उससे दरिंदगी की हद पार करने का मामला सामने आया है। बता दें कि पीड़िता जब पिंजौर जा रही थी तो आरोपियों ने एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि आरोपी बार-बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। वह उसके घर के बाहर चक्कर मारने लगे।
बीते साल नवंबर महीने में पीड़िता एक दिन घर के बाहर खड़ी थी, अचानक आरोपी उनके पास आए और उसको जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गए और फिर उसके साथ गलत काम किया। इतना ही उन्होंने उससे मारपीट भी की।
आरोपियों ने पीड़िता को उसके पिता और भाई को गोली मारने की भी धमकी दी। पिंजोर पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, पॉक्सो एक्ट सहित अपहरण, धमकाने आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।







