Home Haryana हरियाणा में 2 दिनों तक बारिश की संभावना, जानिए कब पड़ेगी भीषण...

हरियाणा में 2 दिनों तक बारिश की संभावना, जानिए कब पड़ेगी भीषण गर्मी

169
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में अब धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल रहा है। अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। नौ जून से तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अंबाला जिले में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से पसीने छूटने वाले हैं। बता दें कि तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आने वाले 2 दिनों में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में फिर से हवाओं की दिशा बदल जाने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर इसका आंशिक प्रभाव हो रहा है। आने वाले एक 2 दिनों में इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 35.0 से 40.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गिया।पिछले कई दिनों से बूंदाबांदी का दौर जारी है। जिससे प्रदेश में ठंड का अहसास जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here