2 जनवरी, यमुनानगर—-खेडी लक्खा सिंह पुलिस चौकी के समीप हुए ह.त्याकांड को लेकर एसपी यमुनानगर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खेडी लक्खा सिंह पुलिस चौकी में उस समय तैनात चौकी इंचार्ज सहित चार एएसआई, दो एसपीओ और दो होमगार्ड को टर्मिनेट कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है एसपी का मानना है कि इन सभी कर्मचारियों कि उसे समय बड़ी लापरवाही रही थी चौकी से कुछ दूरी पर हुए गोलीकांड में तीन लोगों की मौ.त हो गई थी और 100 के करीब राउंड गोली चली थी.
यमुनानगर के कस्बा रोड के खेडी लक्खा सिंह में 26 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर लगभग 5 से 6 बदमाशों ने बेखौफ फायरिंग कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था जबकि इस पूरे मामले में 100 से ज्यादा राउंड गोली चली थी बदमाश बेखौफ थे लेकिन बड़ी बात तो यह है की 100 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद कोई भी पुलिस कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा हालांकि खून से लथपथ दो श.व और एक घायल को स्थानीय लोग ही लेकर अस्पताल में पहुंचे थे इस पूरे मामले में एसपी ने 27 दिसंबर को पूरी पुलिस चौकी को ही सस्पेंड कर दिया था इसमें कुल 15 कर्मचारी शामिल थे हालांकि इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों ने भी इस पूरे मामले में संज्ञान लिया और उसके बाद एसपी ने पुलिस चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह 4 एएसआई दो एसपीओ व दो होमगार्ड के जवानों को टर्मिनेट कर दिया है कुल नौ लोगों के टर्मिनेट होने के बाद अब पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है बता दे कि इस गोली कांड में हुए तीन लोगों की मौ.त के बाद अभी तक पुलिस के हाथ मुख्य आरोपी नहीं लगे जबकि इस मामले में अभी तक पुलिस ने शूटरो के दो सहयोगी और एक उनके चालक को गिरफ्तार किया है जबकि कई लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
बता दे की पुलिस उसे होटल तक भी पहुंच गई है जिस होटल में आरोपी रात को रुके थे कुरुक्षेत्र के कस्बा लाडवा में मौजूद इस होटल की सीसी फुटेज को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है ताकि पुलिस मुख्य और आरोपियो तक जल्द से जल्द पहुंच सके







