कुरुक्षेत्र,23 नवंबर –धर्मनगरी कुरुक्षेत्र भाजपा सदस्यता अभियान की देखरेख करने पहुंचे पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि प्रदेश भाजपा का 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है.अब तक 12 लाख सदस्य बन चुके है अगले दो दिनों में 20 लाख बढ़कर कुल बत्तीस लाख तक पहुंच जाएगी. अनिल गोयल ने दो टूक शब्दो मे रूठे हुए नेताओं को सन्देश दिया कि उन्हें अभी इंतजार करना होगा , क्योंकि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है यहां अपनी मर्जी से आए अपनी मर्जी से चले गए ऐसा नहीं होता
पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि पंजाब की बात हो या किसी अन्य सूबे की बात हो आम आदमी पार्टी का लक्ष्य मुफ्त रेवड़ियां बताकर सत्ता हथियाना रहा है उन्हें आम आदमी की जान माल व कानून व्यवस्था से कुछ लेना देना नहीं है किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की बात हो या हरियाणा सरकार की किसानों के हितों के लिए ऐसी नीतियां बनाई है कि अन्य किसी प्रदेश सरकार ने ऐसा नहीं किया उन्होंने कहा कि किसान हमारे भाई है उन्हें समझाया जाएगाअसीम गोयल ने कहा हरियाणा इतना कमजोर नहीं अपना हिस्से का एसवाईएल का पानी-चंडीगढ़ पर हिस्सा लेकर रहेगा







