Home Haryana कांग्रेस मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज का जोरदार प्रचार अभियान, बोली जनता से...

कांग्रेस मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज का जोरदार प्रचार अभियान, बोली जनता से मिल रहा सहयोग

1
0

पंचकूला-:नगर निगम चुनाव नजदीक आते ही पंचकूला में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।विभिन्न दलों के प्रत्याशी जनसमर्थन जुटाने में जुटे हैं।इसी क्रम में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार श्रीमती सुधा भारद्वाज ने सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से संवाद स्थापित कर समर्थन मांगा।उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत सुबह यवनिका पार्क से की,जहां मॉर्निंग वॉक पर आए नागरिकों से बातचीत करते हुए शहर के विकास,सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक और पार्किंग जैसी समस्याओं पर चर्चा की और लोगों की शिकायतें सुनीं।

इसके बाद उन्होंने एक स्थानीय होटल में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और अधिकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि इन विषयों को लंबे समय से अनदेखा किया गया है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की जीत के बाद महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।दिनभर के अभियान के तहत उन्होंने वार्ड नंबर-16 के बीड़ गगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, जहां उन्हें स्थानीय निवासियों का उत्साहजनक समर्थन मिला।इसके पश्चात उन्होंने सेक्टर-23 स्थित श्री राम मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और एक जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि शहर की जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस मजबूत जीत हासिल करेगी और पंचकूला के विकास को नई दिशा देगी।इस पूरे अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता,स्थानीय नागरिक और कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे, जिनका उत्साह कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट रूप से नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here