Home Haryana हरियाणा में 2 दिन बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और गरज-चमक की...

हरियाणा में 2 दिन बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी

43
0

चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 29 और 30 मार्च के लिए अलर्ट जारी करते हुए राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम के बदलने की चेतावनी दी है।

विभाग के अनुसार, 29 मार्च को पूरे हरियाणा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 30 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 29 मार्च से लेकर दो दिनों तक राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 30 मार्च को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल सहित कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सलाह दी है कि वे फिलहाल खेतों में सिंचाई और कीटनाशकों के छिड़काव से बचें, ताकि फसलों को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

प्रदेश में तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले करीब 2.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि हिसार में 31.7 डिग्री और रोहतक में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

2314001s/rain-alert-for-2-days-in-haryana-2314001

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here