Home Haryana खेल मंत्री गौरव गौतम ने जनता दरबार में सुनी लोगों की...

खेल मंत्री गौरव गौतम ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याए…अधिकारियों कोदिए दिशा निर्देश

176
0
22 नवंबर, पलवल— खेल मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को पलवल में अपने कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायत एवं समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को  दिशा निर्देश दिए।गौरव गौतम ने कहा कि जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान किया गया है। उन्होंने कहा कि पलवल जिले का विकास करना उनकी प्राथमिकता है।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि  जिले में विकास की परियोजनाओं को लागू किया जाएगा। पलवल में मेट्रो लाने का कार्य किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। पुरानी सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करेंगे इसके साथ ही नए विकास कार्यों पर कार्य किया जाएगा।  गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिशा विहीन पार्टी साबित हो रही है। कांग्रेस पार्टी द्वारा अभी तक विपक्ष का नेता नहीं चुना गया है। जिससे साफ जाहिर है कि पार्टी पतन की ओर अग्रसर है। प्रदेश की जनता भी यह जान चुकी थी कि कांग्रेस पार्टी के पास अब कुछ बचा नहीं है। यही वजह है कि प्रदेश की देव तुल्य जनता ने भाजपा पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर सत्ता की बागडोर सौंप दी है। गौरव गौतम ने कहा कि राहुल गांधी जो स्क्रिप्ट तैयार करते है,उसी को लेकर पार्टी के नेता बयानबाजी करते है। कांग्रेस पार्टी की जब हार होती है तो दोष ईवीएम मशीन को ही देते है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है। नगर निगम में भाजपा अपना मेयर बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here