Home Crime हरियाणा: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जंगल में मिला शव

हरियाणा: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जंगल में मिला शव

21
0

नूंह | नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव पापड़ी के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सन्नाटा और सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शोयब, पुत्र दीन मोहम्मद के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। वह गांव रहपुआ का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, किसान जब जंगल में अपनी फसल देखने गए, तो उन्होंने पेड़ से लटका शव देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि शोयब रात करीब 12 बजे तक घर में ही मौजूद था, लेकिन कैसे जंगल तक पहुंचा, यह सवाल उठता है।

परिजनों का कहना है कि शोयब की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह एक टैंकर चालक था और आसपास के गांवों में पानी सप्लाई का काम करता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी।

सूचना मिलते ही पिनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की संदिग्ध परिस्थितियों में जांच कर रही है और मृतक के अंतिम पलों की जांच में लगी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here