Home Crime फरीदाबाद में SBI लॉकर से 1.50 करोड़ की ज्वैलरी गायब, परिवार ने...

फरीदाबाद में SBI लॉकर से 1.50 करोड़ की ज्वैलरी गायब, परिवार ने लगाया गंभीर आरोप

12
0

फरीदाबाद  | फरीदाबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट डी.सी. गर्ग और उनके परिवार ने एसबीआई, सैक्टर-15 शाखा पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि उनके लॉकर से लगभग 1 किलो सोने और 3 किलो चांदी के गहने, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 करोड़ रुपए है, अचानक गायब हो गए।

डी.सी. गर्ग ने बताया कि उनका लॉकर लगभग 8 महीने पहले खोला गया था, और वे नियमित रूप से लॉकर शुल्क का भुगतान कर रहे हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी नीलम गर्ग जब लॉकर चैक करने बैंक पहुंचीं, तो कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि उनका लॉकर वहां मौजूद नहीं है। लॉकर नंबर पूछने पर जानकारी मिली कि यह किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज है।

नीलम गर्ग ने कर्मचारियों के साथ लॉकर तक पहुँचने की कोशिश की, लेकिन लॉकर उनकी चाबी से नहीं खुला। बैंक मैनेजर पवन रावत ने बताया कि लॉकर तोड़कर नए ताले के साथ किसी अन्य ग्राहक को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने डी.सी. गर्ग की शिकायत पर बैंक अफसरों से संपर्क किया है और सरेंडर पेपर मांगने के लिए बैंक को नोटिस जारी किया है। पुलिस चौकी सैक्टर-15 इंचार्ज ओमप्रकाश ने कहा कि अगर बैंक द्वारा पेपर नहीं दिखाए जाते हैं, तो मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला फरीदाबाद में बैंक लॉकर सुरक्षा और ग्राहकों की संपत्ति की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here