Home Haryana हरियाणा में नए साल की शुरुआत ठंड और बारिश के साथ, कई...

हरियाणा में नए साल की शुरुआत ठंड और बारिश के साथ, कई जिलों में अलर्ट जारी

35
0

हरियाणा  | हरियाणा में नए साल के पहले दिन मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है और लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के नौ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर तक दर्ज की गई, जिससे हाईवे और प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही।

कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर और पंचकूला जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं राजस्थान से सटे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी सहित कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनने की आशंका है।

लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार ने एहतियातन प्रदेश के सभी स्कूलों में 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश से नमी बढ़ेगी, जिससे आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय कोहरा और घना हो सकता है। न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री तक उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here