Home Rohtak 25 सितंबर को रोहतक में धूमधाम से मनाई जाएगी ताऊ देवीलाल जयंती

25 सितंबर को रोहतक में धूमधाम से मनाई जाएगी ताऊ देवीलाल जयंती

2
0

Rohtak, 13 September –इंडियन नेशनल लोकदल (इनैलो) 25 सितंबर को रोहतक में ताऊ देवीलाल की जयंती बड़े स्तर पर मनाने जा रही है। इसी को लेकर शाहबाद रेस्ट हाउस में कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष बूटा सिंह और हलकाध्यक्ष सूबे सिंह त्यौड़ी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

इनैलो कार्यकर्ताओं की बैठक में तय हुई तैयारियां

बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि जिले से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग ले सकें। जिलाध्यक्ष बूटा सिंह ने कहा कि ताऊ देवीलाल की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना ही पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले से लगभग 200 गाड़ियों का काफिला रैली के लिए रवाना होगा।हलकाध्यक्ष सूबे सिंह त्यौड़ी ने कहा कि कार्यकर्ता लगातार गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। शाहबाद हलके को 20 जोन में बांटा गया है और हर जोन से 10 गाड़ियां रैली के लिए भेजी जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं की भागीदारी भी इस रैली में रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here