Home Haryana छत्तीसगढ़ के बघेल को गृह मंत्री अनिल विज ने क्यों कहा ‘राक्षस...

छत्तीसगढ़ के बघेल को गृह मंत्री अनिल विज ने क्यों कहा ‘राक्षस प्रवृत्ति का महानुभाव’ (Video)

222
0

अंबाला (अंकुर कपूर): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘पठान’ फिल्म के गाने और भगवा रंग को लेकर हिंदूवादी संगठन पर मुख्यमंत्री ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भगवा रंग को वो ही धारण करता है, जिसने घर परिवार और समाज को त्याग दिया हो। लेकिन बजरंगी गुंडे जो भगवा रंग के गमछे पहनकर निकले हैं, उन्होंने त्याग कुछ नहीं किया है, बल्कि वसूली करने के लिए भगवा पहन रहे हैं। रंगों से किसी की जाती धर्म तय नहीं किया जा सकता है। जिस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिंदुस्तान की सनातन संस्कृति का अगर अध्ययन किया जाए तो हर युग में देवता भी रहे हैं और राक्षस भी रहे हैं।

यह जो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं यह आज के राक्षस प्रवृत्ति के महानुभाव है। जिनको भगवा में इतना दोष नजर आता है। दिन चढ़ता है तो भगवा होता है और रात होती है तब भी भगवा होता है। विज ने कहा कि तिरंगे में भगवे को सबसे ऊपर लिया गया है। जिनको बदले में दोष नजर आ रहा है इनको तुरंत अपने पद से जिस तिरंगे के सामने खड़े होकर शपथ ली है उस पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

तवांग में हुई चीन के साथ झड़प के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा यह कहे जाने पर की चीन आक्रमण करने की तैयारी कर रहा है और भारत उसके साथ व्यापार कर रहा है। इस पर अनिल विज ने कहा कि केजरीवाल है या फिर अन्य विपक्ष के नेता है उनको हिंदुस्तान की ताकत है। हिंदुस्तान आज इस प्रकार चीन के सामने आंखें खोलकर चीन सामने खड़ा है उसका इनको अर्थ समझ नहीं आ रहा। उनका मकसद तो केवल हिंदुस्तान का विरोध करना है और जो पड़ोसी हमारे दुश्मन हैं उनकी प्रशंसा करना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here