Home Crime शादी के 2 साल बाद ही विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, जानें...

शादी के 2 साल बाद ही विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, जानें क्या रही वजह

169
0

पानीपत (एकता): हरियाणा के पानीपत जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब विवाहिता ने आत्म+हत्या कर ली। बता दें कि गांव सिवाह में मंगलवार सुबह घरेलू झगड़े के बाद विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि शादी के 2 साल बाद ही विवाहिता ने यह कदम उठा लिया।

जानकारी के मुताबिक विवाहिता का पति जॉब से घर लेट आता था। वह पालीवाल फैक्टरी में पैकिंग ठेकेदार का काम करता है। उसका घर आने का कोई टाइम नहीं था। उनके बीच रोजाना झगड़े होने लगे। घटना का पता उस समय लगा जब वह मंगलवार सुबह ड्यूटी जाने लगा। उसने देखा कि उसकी पत्नी सोई हुई थी। जब वह उठी तो उसने पति से कहा कि वह खाना बना देती है। बस इसी बात पर उसने डांट दिया। जिसके चलते विवाहिता ने गेहूं में रखने वाली जहरीली दवाई निगल गई। विवाहिता का पति उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here