यमुनानगर,15 मार्च —यमुनानगर में देर रात एक महीला ने सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे बच्चे को जन्म दिया। एक ऑटो चालक ने प्रेगनेंट महिला को अस्पताल ले जाने की जगह बीच रास्ते ही छोड दिया। ऑटो चालक ने इंसानियत को शर्मसार करने वाला काम किया है।यमुनानगर के कन्हैया साहिब चौक के पास देर रात सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे एक मां को अपने बच्चे को जन्म देने को मजबूर होना पड़ा। एक ऑटो चालक की मनमानी की वजह से जच्चा-बच्चा दोनों की जिंदगी खतरे में पड़ गई।
सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे महिला ने दिया बच्चे को जन्म
जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद के टोहाना की रहने वाली महिला अपने पति के साथ यमुनानगर के तीर्थ नगर में अपने रिश्तेदारों के घर आई हुई थी। महीला प्रेगनेंट थी और देर शाम उसका स्वास्थ्य बिगड़ा तो रिश्तेदारों की मदद से वह ऑटो में सवार होकर अस्पताल जा रही थी। लेकिन कन्हैया साहिब चौक के पास जब उसे ज्यादा तकलीफ हुई तो ऑटो चालक ने महिला सहित सभी सवारियों को बीच रास्ते ही ऑटौ से उतार दिया। वहीं महिला का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता देख रिश्तेदार महीलाओं और कुछ राहगीर महिलाओं की मदद से सड़क किनारे ही महीला की डिलीवरी हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि जिस वक्त जच्चा-बच्चा को अस्पताल लाया गया तो दोनों की हालत नाजुक थी। लेकिन अब दोनों ही खतरे से बाहर हैं।
फतेहाबाद के टोहाना की रहने वाली आरती अपने पति सूरज के साथ कुछ दिन पहले सहारनपुर रिश्तेदारी में आई थी और फिर वह यमुनानगर में रिश्तेदारों से मिलकर घर वापसी की तैयारी में थे। लेकिन इस बीच आरती ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया है।







