Home Haryana भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश…यमुनानगर जिले के मुस्तफाबाद में एक क्लीनिक...

भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश…यमुनानगर जिले के मुस्तफाबाद में एक क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की रेड

168
0
यमुनानगर 8 अगस्त ( TSN) : यमुनानगर जिले के मुस्तफाबाद में एक क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेड की। मौके पर एक अल्ट्रासाउंड मशीन,कुछ प्रतिबंधित दवाइयां  के जरिए भ्रूण लिंग जांच करते पाए गए दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया. जबकि दो भागने में कामयाब रहे.
भ्रूण लिंग जांच करना और कराना कानूनन अपराध है। लेकिन बेटे की चाहत पाने और चंद रुपए कमाने के लिए धरती के भगवान कायदे कानून को ताक पर रखकर कई जगह भ्रूण लिंग की जांच करते रंगे हाथ पकड़े गए हैं। ताजा मामला यमुनानगर जिले के मुस्तफाबाद का है। जहां क्लीनिक में गिरोह के चार लोग लंबे समय से अल्ट्रासाउंड कर जन्म से पहले लड़का या लड़की होने की भविष्यवाणी करते थे। लेकिन उनके इस खेल को कुरुक्षेत्र से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अल्ट्रासाउंड, कुछ प्रतिबंधित दवाइयां मौके से बरामद की है.बता दे 50 हज़ार रुपये में भ्रूण लिंग जांच का सौदा हुआ। जैसे ही टीम ने रेड की तो दो आरोपी तो भागने में कामयाब रहे जबकि दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। उनसे 15 हज़ार रुपये भी बरामद हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग टीम के अधिकारी का कहना ये 
स्वास्थ्य विभाग टीम के अधिकारी विपिन गोंदवाल ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि मुस्तफाबाद में आरएमपी डॉक्टर अल्ट्रासाउंड के जरिए भ्रूण जांच करता है। उसे पकड़ने के लिए हमने जाल बिछाया हालांकि दो को तो पकड़ लिया गया है जबकि दो आरोपी भाग निकले। दोनों आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here