Home Haryana हरियाणा में बारिश अलर्ट, कई जिलों में झमाझम संभावना

हरियाणा में बारिश अलर्ट, कई जिलों में झमाझम संभावना

31
0

हिसार |  चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार सुबह बड़ा अलर्ट जारी किया है। सुबह 10:40 बजे जारी इस अलर्ट में अगले तीन घंटों के भीतर राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार नूह, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल, कैथल और महेंद्रगढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की भी आशंका है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम के अनुसार आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here