Home Crime राखी से पहले कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, नहर में बह गए दो...

राखी से पहले कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, नहर में बह गए दो युवक

158
0

कुरुक्षेत्र  |  कुरुक्षेत्र के गांव बपदी में राखी से ठीक एक दिन पहले मातम छा गया। शुक्रवार शाम लाडवा-हिनौरी मार्ग पर पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए दो युवक तेज बहाव में बह गए। देर रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार, बपदी निवासी प्रदीप और साहिल अपने दोस्त कुलदीप के साथ मोटरसाइकिल से नहर किनारे पहुंचे थे। तीनों ने वहां बैठकर शराब पी, फिर प्रदीप और साहिल नहाने उतर गए, जबकि कुलदीप किनारे बैठा रहा। कुछ ही पलों में दोनों पानी के तेज बहाव में समा गए। कुलदीप ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि युवकों के कपड़े और मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है, जबकि गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।

हादसे के बाद बपदी गांव में शोक की लहर है। प्रदीप चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और उसके तीन बच्चे हैं। रक्षाबंधन पर बहन मायके आई थी, लेकिन हादसे की खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया। साहिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अविवाहित था। उसकी छह साल की बहन राखी बांधने को तैयार थी, लेकिन अब घर में सिर्फ चीख-पुकार है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here