Home Haryana हरियाणा में फिर बरसेगा मानसून, अगले दो दिन बारिश के आसार

हरियाणा में फिर बरसेगा मानसून, अगले दो दिन बारिश के आसार

199
0

हरियाणा  | हरियाणा में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को विभाग ने 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद और मेवात शामिल हैं।

तीन घंटे में इन जिलों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटे के भीतर झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में तेज़ हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में भी दिनभर बारिश का दौर बना रह सकता है।

अब तक कहां कितनी बारिश

इस बार हरियाणा में मानसून सामान्य से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। राज्य में अब तक औसतन 211.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश यमुनानगर जिले में हुई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल (95.9 मिमी) और जींद (104.1 मिमी) में दर्ज की गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में हरियाणा के कई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और उमस से राहत की उम्मीद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here