Home Haryana हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में हल्की बारिश, यलो...

हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में हल्की बारिश, यलो अलर्ट जारी

117
0

हरियाणा  | हरियाणा में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को चरखी दादरी, नूंह और झज्जर सहित कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी समेत 10 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भी बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कैथल में 75 से 100 फीसदी तक बारिश की संभावना है। आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में हरियाणा में औसत से अधिक वर्षा हुई है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में जबकि सबसे कम कैथल में रिकॉर्ड की गई।

हालांकि, 25 जुलाई से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने की संभावना है। इस दिन किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, जबकि 26 जुलाई को भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 27 जुलाई को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here