Home Haryana कैथल में सड़कों का बदला चेहरा: 30 नई सड़कें तैयार, 309 KM...

कैथल में सड़कों का बदला चेहरा: 30 नई सड़कें तैयार, 309 KM की सड़कों को किया गया गड्ढा मुक्त

150
0

हरियाणा  | हरियाणा सरकार लोगों को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा देने के लिए सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य में लगातार जुटी है। इसी कड़ी में कैथल के लोगों को बड़ी राहत मिली है। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड ने जिले में 30 नई सड़कें तैयार कर दी हैं। इन पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

309 किलोमीटर की सड़कों को किया गया दुरुस्त

शहर में वर्तमान में कुल 113 सड़कें हैं, जिनकी लंबाई लगभग 309 किलोमीटर है। इन सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बना दिया गया है। इसका सीधा लाभ किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को मिल रहा है।

बरसात में भी नजर रख रही हैं टीमें

बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सतपाल गोपेरा के अनुसार, विभाग लगातार सड़कों की स्थिति की निगरानी कर रहा है। बरसात के मौसम में विशेष टीमें अलग-अलग इलाकों में जाकर निरीक्षण कर रही हैं। यदि किसी सड़क पर गड्ढा मिलता है, तो तुरंत उसकी मरम्मत करवाई जाती है।

65 किमी लंबी सड़कों की रिपेयरिंग शुरू

30 नई सड़कों के निर्माण के साथ-साथ, विभाग ने 65 किलोमीटर लंबी पुरानी सड़कों के मरम्मत कार्य की भी शुरुआत की है। इनमें से 40 किमी सड़कें पहले ही ठीक की जा चुकी हैं, बाकी पर काम चल रहा है।

किन इलाकों को जोड़ा गया नई सड़कों से?

नवनिर्मित सड़कों से अब कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्र बेहतर कनेक्टिविटी पा चुके हैं। इनमें चंदाना से जींद रोड बाइपास, बलबेहड़ा से बिच्छियां, अंगौंध से चाणचक, जड़ौला से गुमथला गढ़ू, पाई से सौंगल ड्रेन, बालू से बढ़सिकरी और खेड़ी गुलामअली से अटैला जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

सड़क की चौड़ाई 12 से 18 फीट तक

नई सड़कों की चौड़ाई 12 से 18 फीट तक रखी गई है, जिससे अब भारी वाहन भी सुगमता से गुजर सकें। विभाग ने पहले जिन 149 सड़कों का निर्माण कराया था, वे तीन साल की गारंटी पर हैं—मतलब किसी भी खराबी की स्थिति में संबंधित एजेंसी बिना शुल्क के मरम्मत करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here