Home Haryana हरियाणा में बारिश से राहत के साथ आफत! 4 जिलों में यलो...

हरियाणा में बारिश से राहत के साथ आफत! 4 जिलों में यलो अलर्ट, 21-22 जुलाई को फिर मचेगा मानसून का कहर

113
0

हरियाणा  | हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। कई जिलों में हो रही लगातार बारिश ने लोगों को राहत तो दी है, लेकिन इसके साथ ही जलभराव की समस्या भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज यमुनानगर, अंबाला, करनाल और पंचकूला में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई गई है।

21 और 22 जुलाई को होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 21 जुलाई को सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं। इन जिलों में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 जुलाई को फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना है।

राज्यभर में छाए रहेंगे बादल, तापमान बढ़ने के भी संकेत

हालांकि बीते दिन हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने आज राज्य में तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। लेकिन अगले दो दिन तेज बारिश से मौसम फिर से पलट सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here