Home Haryana कांग्रेस नेता राजकुमार त्यागी का विवादित वीडियो वायरल, हथियारों संग खेत में...

कांग्रेस नेता राजकुमार त्यागी का विवादित वीडियो वायरल, हथियारों संग खेत में कब्जा छुड़वाने पहुंचे, पुलिस ने दर्ज किया केस

305
0

यमुनानगर | यमुनानगर जिले के रतनगढ़ गांव में एक जमीन विवाद के चलते कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार त्यागी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 15 जून को खेतों में हुई घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें त्यागी अपने समर्थकों के साथ हथियारों से लैस नजर आ रहे हैं। आरोप है कि वे बिजनेसमैन ज़मीत कुमार को खेत से हटाने के लिए दबाव बना रहे थे।

पीड़ित ज़मीत कुमार, जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी हैं, ने यमुनानगर सदर थाना में इस मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजकुमार त्यागी और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मौके से एक पिस्टल भी जब्त की गई है।

क्या है मामला?

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि ज़मीन का मामला छह एकड़ भूमि को लेकर है, जिसे ज़मीत कुमार ने सुशील कुमार से खरीदा था। जब वह खेत की जुताई के लिए वहां पहुंचे तो राजकुमार त्यागी अपने साथियों के साथ हथियारों के साथ वहां पहुंच गए और कथित तौर पर विवाद खड़ा किया।

राजकुमार त्यागी की सफाई

घटना पर सफाई देते हुए राजकुमार त्यागी ने कहा कि संबंधित ज़मीन पहले उनकी बेटी और दामाद के नाम पर थी। तलाक होने के बाद विवाद खड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि वह खेत में पहले ही चेरी की फसल बो चुके थे और ज़मीन उनके परिवार की है। उन्होंने दावा किया कि वह केवल अपनी सुरक्षा के लिए हथियार लेकर पहुंचे थे और किसी को डराने की नीयत नहीं थी।

फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। घटना को लेकर राजनीति गरमा गई है और विपक्ष ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here