Home Haryana हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में प्री-मानसून की बौछार...

हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में प्री-मानसून की बौछार से गर्मी से राहत

157
0

हरियाणा | हरियाणा में जून के मध्य में मौसम ने बड़ा बदलाव दिखाया है। राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश शुरू हो चुकी है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम और ठंडा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, हिसार, रेवाड़ी, जींद, कुरुक्षेत्र, नारनौल, फतेहाबाद, झज्जर, नूंह, सिरसा, कैथल और चरखी दादरी समेत कई जिलों में अगले चार दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। जहां पहले पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था, वहीं अब यह 40 डिग्री से नीचे आ गया है। कुछ इलाकों में तापमान में 5 से 10 डिग्री तक की गिरावट देखी गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 जून से प्री-मानसून हवाएं और अधिक सक्रिय होंगी, जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और तापमान में और गिरावट आ सकती है। वहीं, मानसून के 28 जून तक हरियाणा में प्रवेश करने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here