Home Business/Education पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 30 जून...

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन

261
0

जींद। हरियाणा के जींद स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के लिए 30 जून 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।

विद्यालय के प्रिंसिपल सुरेंद्र ने जानकारी दी कि विभिन्न कक्षाओं में सीटों की उपलब्धता इस प्रकार है:

  • कक्षा 1 में 5 सीटें
  • कक्षा 2 में 6 सीटें
  • कक्षा 3 में 3 सीटें
  • कक्षा 4 में 5 सीटें
  • कक्षा 5 में 3 सीटें
  • कक्षा 10 में 8 सीटें
  • कक्षा 11 में 8 सीटें
  • कक्षा 12 में 27 सीटें उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए नियमानुसार आरक्षित सीटें निर्धारित की गई हैं। साथ ही, रिक्त सीटों की संख्या विद्यालय की स्थिति के अनुसार बदल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here