Home Haryana कुरुक्षेत्र विवाद पर कांग्रेस में आंतरिक घमासान, विधायक गोकुल सेतिया ने जताया...

कुरुक्षेत्र विवाद पर कांग्रेस में आंतरिक घमासान, विधायक गोकुल सेतिया ने जताया दर्द

136
0

कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा से जुड़े विवाद के बाद हरियाणा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने जहां खुलकर मोर्चा संभाल लिया है, वहीं इस मामले में समर्थन जताने वाले सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि क्या उन्हें कांग्रेस में अब भी अपना माना जाता है।

विधायक गोकुल सेतिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जब भी उनके साथ सार्वजनिक तौर पर ज्यादती हुई, तब पार्टी के किसी भी नेता ने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा सकारात्मक राजनीति की बात की, लेकिन मुख्यमंत्री की सराहना करना शायद पार्टी को नागवार गुजरा।

सेतिया ने लिखा कि उन्होंने न तो भाजपा जॉइन की है और न ही पार्टी के खिलाफ कोई काम किया है। उनका उद्देश्य केवल अपने क्षेत्र के हित में काम करना है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि चाहे पार्टी साथ दे या न दे, वह सिरसा की जनता के भरोसे के साथ संघर्ष जारी रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले विधायक सेतिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा की थी, जिसे लेकर कांग्रेस में नाराजगी देखी गई थी। इस घटनाक्रम के बाद सिरसा कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी उनका टकराव हुआ था। नगर परिषद चुनाव के दौरान जब चेयरमैन पद का उम्मीदवार हार गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक विरोध में ‘गोभी के पकोड़े’ तक बांटे थे। इस पूरी स्थिति से कांग्रेस में आंतरिक मतभेद और नेतृत्व को लेकर असंतोष एक बार फिर सतह पर आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here