Home Crime राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 40 दिन तक इस आश्रम में...

राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 40 दिन तक इस आश्रम में कटेगी अवधि

225
0

रोहतक (एकता): रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार राम रहीम की 40 दिन यूपी के बरनावा आश्रम में पैरोल की अवधि कटेगी। इससे पहले पिछले साल 2022 में 3 बार पैरोल मिली थी और वह 91 दिन जेल से बाहर रहे थे। शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस संबंध में आदेश जारी हुए।

बता दें कि सिरसा डेरे में दूसरे गद्दीनशीन संत शाह सतनाम महाराज का 25 जनवरी को अवतार दिवस मनाया जा रहा है। डेरे के भंडारे के इस कार्यक्रम में राम रहीम शामिल होना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि इसके चलते जेल प्रशासन के जरिए सरकार से 40 दिन की पैरोल मांगी थी। हालांकि राम रहीम की अर्जी को मंजूरी दी गई। गुरुवार को हनीप्रीत व वकील हरीश छाबड़ा दोपहर करीब एक बजे सुनारिया जेल पहुंचे थे।

जानिए किस मामले में जेल में बंद हैं राम रहीम

राम रहीम को रेप मामले में साल 2017 में सजा सुनाई गई थी। इसके बाद छत्रपति हत्याकांड व रणजीत हत्याकांड में भी उनको सजा हो चुकी है। जिसके चलते रोहतक की सुनारिया जेल में वह बंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here