Home Accident महेंद्रगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूल बस...

महेंद्रगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 4 बच्चे घायल

207
0

महेंद्रगढ़ | जिले से एक गंभीर सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। सोमवार को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक निजी स्कूल बस को टक्कर मार दी, जिससे स्कूल बस अनियंत्रित होकर सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। इस हादसे में 4 स्कूली बच्चे घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय स्कूल बस में करीब 40 से 50 बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बच्चों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रोडवेज बस ओवरस्पीड में क्यों चल रही थी। प्रशासन ने घायलों की स्थिति स्थिर बताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here