Home Crime सोशल मीडिया पर फेमस कंटेंट क्रिएटर सुख रतिया हत्या के आरोप में...

सोशल मीडिया पर फेमस कंटेंट क्रिएटर सुख रतिया हत्या के आरोप में गिरफ्तार, नोएडा में STF की बड़ी कार्रवाई

81
0

रतिया |  हरियाणा के रतिया कस्बे से ताल्लुक रखने वाले इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतिया को हत्या के मामले में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंस्टाग्राम पर 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले सुख रतिया को आमतौर पर स्टाइलिश रील्स और विवादित बयानों के लिए जाना जाता है।

जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय सुखप्रीत ने 12वीं तक पढ़ाई की है और 2022 में मॉडलिंग के सपने लेकर अपने मामा के बेटे गुरप्रीत सिंह के साथ मुंबई गया था। वहां उसकी मुलाकात गाजियाबाद की एक महिला से हुई, जिसके माध्यम से उसे 5 लाख रुपये की सुपारी मिली। हत्या की साजिश रचने वाला शख्स किशोर सिंह बताया जा रहा है, जिसने अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई थी।

18 मई की रात सुखप्रीत और गुरप्रीत ने महिला की रेकी कर सड़क पर गला रेतकर हत्या कर दी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जांच में खुलासा हुआ कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी ऑनलाइन खरीदा गया था।

एसटीएफ को सूचना मिली कि आरोपी सूरजपुर थाना क्षेत्र में फरार होने की फिराक में हैं। तत्परता दिखाते हुए एसटीएफ ने नवी मुंबई पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि यह गिरफ्तारी मुम्बई पुलिस के अनुरोध पर की गई है और दोनों आरोपियों को नवी मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पूर्व में भी सुख रतिया का कई विवादों से नाता रह चुका है और उसके इंस्टाग्राम वीडियो में गाली-गलौच जैसी सामग्री अक्सर देखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here