Home Crime होली पर खेलते-खेलते बच्चों ने कार पर फेंका गुब्बारा, चालक ने बंदूक...

होली पर खेलते-खेलते बच्चों ने कार पर फेंका गुब्बारा, चालक ने बंदूक निकाली और फिर…Video Viral

207
0

फरीदाबाद (एकता): होली पर बच्चे खेलते समय कई शरारतें करते हैं। क्योंकि बच्चों को अकसर होली काफी पसंद होती है। वह तो सुबह-सुबह ही गलियों में खेलने निकल जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ कहते हैं कि, ‘बुरा न मानो होली है’।

यह कहावत उस समय गलत दिखी जब फरीदाबाद में गली में खेलते-खेलते बच्चों ने एक कार पर पानी का गुब्बारा फेंक दिया। उसके बाद जो हुआ वो सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दरअसल जिस कार पर गुब्बारा फेंका गया उसमें बैठे व्यक्ति को इतना गुस्सा आया कि वह अपनी रिवाल्वर निकालकर बच्चों के घर जा पहुंचा और बच्चों को धमकी देने लगा। जब इस मामले की वीडियो फरीदाबाद में वायरल हुई तब पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान की।

युवक के पास से पुलिस को प्लास्टिक की पिस्टल टाइप बरामद हुई है। जिससे पुलिस कह रही है कि खिलौना था पिस्तौल नहीं है। पुलिस ने वीडियो देखकर युवक की पहचान कर युवक को थाने में बैठा लिया। बच्चों के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए वहीं पुलिस ने कहां कि अगर हमें शिकायत मिलेगी तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here