Home Crime नारनौंद में पटाखे फोड़ने का विरोध करना पड़ा महंगा, तीन भाइयों पर...

नारनौंद में पटाखे फोड़ने का विरोध करना पड़ा महंगा, तीन भाइयों पर घर में घुसकर सुए से हमला

127
0

नारनौंद   | नारनौंद के वार्ड नंबर एक में बिजेन्द्र और उसके दो भाइयों पर कुछ युवकों ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। ये सब तब हुआ जब बिजेन्द्र ने मोहल्ले में पटाखे फोड़ रहे युवकों को टोका। गाली-गलौच के बाद युवकों ने उन पर हमला कर दिया। बिजेन्द्र के मुताबिक, पांच मई को जब वह अपने परिवार के साथ घर पर था, कुछ युवक गली में पटाखे फोड़कर हुड़दंग कर रहे थे। विरोध करने पर विशाल, रोहित और आकाश ने मारपीट शुरू कर दी। जब बिजेन्द्र घर में भागा तो आरोपी भी उसके पीछे आ गए और बर्फ तोड़ने वाले सुए से उसे और उसके दोनों भाइयों को गंभीर चोटें दीं।

आसपास के लोग शोर सुनकर इकट्ठा हुए, लेकिन आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here