Home Haryana कुरुक्षेत्र में BJP ने तेजेंद्र सिंह खैहरा उर्फ गोल्डी को नया जिलाध्यक्ष...

कुरुक्षेत्र में BJP ने तेजेंद्र सिंह खैहरा उर्फ गोल्डी को नया जिलाध्यक्ष किया घोषित

250
0
कुरुक्षेत्र, 17 मार्च-कुरुक्षेत्र में BJP ने तेजेंद्र सिंह खैहरा उर्फ गोल्डी को नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा और बनवारी लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोल्डी खैहरा के नाम पर मोहर लगाई। गोल्डी  खैहरा BJP के सक्रिय सदस्य है। उनके पास जिला महामंत्री का पद था। पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के लोहार माजरा के पास मांझा फॉर्म के रहने वाले गोल्डी खैहरा किसान परिवार से आते हैं।
सिख-किसान वर्ग को साधने की कोशिश
BJP ने गोल्डी खैहरा का नया जिलाध्यक्ष घोषित करके सिख समुदाय और किसान वर्ग को साधने की कोशिश की। माना यही जा रहा है कि BJP को पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा था।चर्चा यही थी कि BJP ने सिख नेता कंवलजीत सिंह अजराना को कैंडिडेट बनाकर टिकट वापस लेकर जयभगवान शर्मा डीडी को दूसरा कैंडिडेट बनाया था। इससे सिख समुदाय BJP के खिलाफ हो गया और चुनाव में BJP को हार झेलनी पड़ी।
2009 में जॉइन की BJP
गोल्डी खैहरा ने 2009 में BJP को जॉइन किया था। बाद उनको किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी गई। जिला महामंत्री से पूर्व उनके पास उपाध्यक्ष का पद था।जम्मू-कश्मीर के MLC रहे चरणजीत सिंह खालसा इनके संबंधी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर खैहरा ने कहा कि जिलाध्यक्ष रहे सुशील राणा के साथ मिलकर काम करेंगे। नियुक्ति के लिए हाईकमान का आभार व्यक्त किया।
4 नेताओं के बीच था मुकाबला
BJP के जिलाध्यक्ष के चुनाव में केवल 4 दावेदारों के बीच मुकाबला था, क्योंकि 44 लोग अपने नामांकन वापस ले चुके थे। जिलाध्यक्ष के लिए पहले दावेदार सुशील राणा है। सुशील राणा मौजूदा समय में BJP के जिलाध्यक्ष हैं। उनके मुकाबले में करण राज सिंह तूर, डॉ. ऋषिपाल मथाना और दीपक चौहान ने अपना दावा पेश किया था, मगर अचानक गोल्डी खैहरा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here