Home Haryana हरियाणा सरकार की अनोखी पहल: 75 साल से पुराने पेड़ों को मिलेगी...

हरियाणा सरकार की अनोखी पहल: 75 साल से पुराने पेड़ों को मिलेगी पेंशन

129
0

चंडीगढ़ |  पेड़ हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं और उनकी महत्वता से हर कोई वाकिफ है। अब हरियाणा सरकार ने एक अनोखी पहल के तहत 75 साल या उससे अधिक उम्र के पेड़ों को पेंशन देने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। इस पहल को “प्राण वायु देवता पेंशन योजना” कहा जाता है, जिसके तहत इन पेड़ों को हर साल 3,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी।

यह योजना 2023 में शुरू की गई थी, और इसके तहत पहले ही 3,819 पेड़ों को चयनित कर पेंशन दी जा रही है। अब राज्य सरकार ने 2025-26 के बजट में इस योजना को और विस्तार देने की घोषणा की है।

30 जून तक जमा करें आवेदन

इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों या जमीन मालिकों को मिलेगा जिनकी भूमि पर 75 साल या उससे अधिक उम्र के पेड़ हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून शाम 5 बजे तक है। पानीपत में अब तक 58 पात्रों को चयनित किया गया है, और नए आवेदनों के बाद इस संख्या में वृद्धि हो सकती है। यह योजना पेड़ों के महत्व को पहचानते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बढ़ावा देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here