Home Crime 15 साल के छात्र के साथ स्कूल में दो युवकों ने दिया...

15 साल के छात्र के साथ स्कूल में दो युवकों ने दिया घिनौनी वारदात को अंजाम, जानिए कैसे आया सच सामने

189
0

जींद (एकता): जींद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक किशोर के साथ सरकारी स्कूल के बाथरूम में घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार अलेवा थाना के एक गांव में 15 वर्षीय किशोर के साथ स्कूल के बाथरूम में दो युवकों ने कुकर्म किया है। अलेवा थाना पुलिस ने पीड़ित किशोर की शिकायत पर दोनों के खिलाफ कुकर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम उस समय दिया गया जब 15 वर्षीय छात्र स्कूल में खेलने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान गांव के ही युवक उसे बहला-फुसलाकर स्कूल में बने बाथरूम में ले गए। जहां पर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ कुकर्म किया। घटना का पता परिजनों को उस समय लगा जब घर आकर उसके बेटे की तबीयत खराब हो गई। फिलहाल दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here