Home Haryana हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 IAS और 1 IFS अधिकारी के...

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 IAS और 1 IFS अधिकारी के तबादले, कई को अतिरिक्त जिम्मेदारियां

193
0

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईएएस और 1 आईएफएस अधिकारी के तबादले व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नई तैनाती के साथ-साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

प्रमुख बदलाव:

  • टीएल सत्यप्रकाश को परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
  • सीजी रजनी कांथन को मानव संसाधन विभाग का आयुक्त एवं सचिव, वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग के साथ-साथ सेंट्रल कमेटी ऑफ एग्जामिनेशन का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • यश जालुका को गुरुग्राम नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है।

अन्य नियुक्तियां:

  • शेखर विद्यार्थी को अग्निशमन सेवाओं का महानिदेशक तथा आर्काइव विभाग का आयुक्त-सचिव बनाया गया।
  • IFS एस. नारायणन को उच्चतर शिक्षा विभाग का महानिदेशक एवं सचिव नियुक्त किया गया।
  • आमना तस्नीम को विदेश सहयोग विभाग का निदेशक, राहुल हुड्डा को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव और सचिन गुप्ता को HSVP पंचकूला का प्रशासक बनाया गया है।

नगर निगमों में बदलाव:

  • आयुष सिन्हा मानेसर नगर निगम के आयुक्त,
  • अखिल पिलनी यमुनानगर के,
  • आनंद कुमार शर्मा रोहतक के,
  • सलोनी शर्मा फरीदाबाद की अतिरिक्त आयुक्त,
  • बलप्रीत सिंह अंबाला नगर निगम के आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त बनाए गए हैं।

सरकार की ओर से जारी आदेशों में सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here