Home Haryana हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के...

हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार, हीट वेव का भी अलर्ट जारी

144
0

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद महेंद्रगढ़ के नारनौल और नूंह में बादल छा गए हैं और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई है। शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, रेवाड़ी और पलवल जिलों में भी आज हल्की बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और हल्की वर्षा की संभावना है। दूसरी ओर, प्रदेश के 19 अन्य जिलों में मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी कर रखा है। हालांकि पानीपत, फतेहाबाद, गुरुग्राम, भिवानी और सिरसा जैसे कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे थोड़ी राहत महसूस की जा रही है।

22 जिलों में हीट वेव का कहर जारी

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी सहित 22 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।
यह स्थिति 28 अप्रैल तक बनी रहेगी, जबकि 29 अप्रैल से सात जिलों को ग्रीन जोन में रखा जाएगा, जिससे वहां गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

तापमान में उछाल, पलवल रहा सबसे गर्म

शुक्रवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पलवल जिले में जल सेवा प्रभाग (AWS) ने सबसे अधिक तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया, जो प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा।
गुरुवार के मुकाबले हरियाणा के तापमान में औसतन 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि सामान्य से यह 4.3 डिग्री ज्यादा रहा।

24 घंटे में तापमान में उतारचढ़ाव

बीते 24 घंटे में हरियाणा के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पलवल में तापमान में सबसे अधिक 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सिरसा में तापमान 0.3 डिग्री गिरकर 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, ऐसे में नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here