Home Crime यमुनानगर: पिस्तौल की नोक पर बदमाशों ने की लूट, पुलिस जांच में...

यमुनानगर: पिस्तौल की नोक पर बदमाशों ने की लूट, पुलिस जांच में जुटी

136
0

यमुनानगर | हरियाणा में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं, और कानून का कोई खौफ नहीं है। ताजा मामला यमुनानगर जिले का है, जहां बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटपाट की। इस घटना की जानकारी पुलिस को तुरंत दी गई, जिसके बाद नाकेबंदी की गई, लेकिन बदमाश अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच और कार्रवाई कर रही है।

घटना यमुनानगर के साढ़ौरा इलाके के मुख्य बाजार स्थित राजीव बेकरी की है, जहां रात करीब 10:30 बजे दो लुटेरे पहुंचे। इनमें से एक बदमाश के पास पिस्तौल और दूसरे के पास लोहे की रॉड थी। आते ही उन्होंने दुकान में मौजूद दुकानदार, उसके बेटे और एक ग्राहक को पिस्तौल की नोक पर धमकाया और चुपचाप बैठने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने बेकरी में रखा कैश और अन्य सामान लूटा और फरार हो गए।

वारदात की पूरी घटना दुकान में लगे दो अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस अब इन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, पुलिस की ओर से इस मामले में कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here