Home Haryana सिरसा की 7 वर्षीय वायरल गर्ल का भक्ति भरा जुनून, जिसने सबका...

सिरसा की 7 वर्षीय वायरल गर्ल का भक्ति भरा जुनून, जिसने सबका दिल जीत लिया

351
0

Sirsa, 22 April-“शौंक बड़ी चीज़ है, और जब उसमें भक्ति जुड़ जाए तो वो अद्भुत बन जाता है।” सिरसा की 7 साल की नन्हीं अलीशबा ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। दिखने में गुड़िया जैसी मासूम यह बच्ची आज पूरे हरियाणा में चर्चा का विषय बनी हुई है—कारण है उसके अनोखे और आस्था से भरे शौंक।

नन्ही भक्त अलीशबा और 1 लाख के सिलिकोन लड्डू गोपाल की कहानी बनी मिसाल

अलीशबा को लड्डू गोपाल से इतना प्यार है कि वह उन्हें अपना भाई मानती है। उसके पास पहले से ही पाँच लड्डू गोपाल थे, लेकिन उसकी ख्वाहिश थी एक खास सिलिकोन से बने लड्डू गोपाल की—जो हूबहू एक नवजात बालक की तरह दिखते हैं। यह मूर्ति पूरे हरियाणा में पहली बार सिरसा पहुंची है, जिसकी कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है।

यह अनोखा लड्डू गोपाल पंजाब के ज़ीरकपुर से एक साल के लंबे इंतजार के बाद डिलीवर हुआ। अलीशबा की मां पूनम सेठी बताती हैं कि यह सिलिकोन मूर्ति अलीशबा ने एक सोशल मीडिया वीडियो में देखी थी और तब से उसकी जिद बन गई थी कि उसे वही लड्डू गोपाल चाहिए।

अलीशबा की भक्ति की दिनचर्या:

  • सुबह स्कूल जाने से पहले लड्डू गोपाल को दुलारना
  • स्कूल से लौटते ही पहले लड्डू गोपाल से मिलना फिर बाकी काम
  • लड्डू गोपाल को अपने हाथों से खाना खिलाना
  • अपने साथ बेड पर सुलाना
  • यह मानना कि लड्डू गोपाल उससे बातें करते हैं, खेलते हैं और पढ़ाई भी करते हैं

इस मासूम भक्ति से भरा रिश्ता अब लोगों की श्रद्धा का केंद्र बन गया है। अलीशबा को सोशल मीडिया पर “इंस्टा क्वीन” और “वायरल गर्ल” के नाम से भी जाना जाता है।

स्पेशल ड्रेस और भारी डिमांड:
इस खास लड्डू गोपाल के लिए अलीशबा ने डिज़ाइनर ड्रेस भी बनवाई है क्योंकि बाजार में इस साइज और क्वालिटी की पोशाक नहीं मिलती। अलीशबा की मां कहती हैं, “भले ही यह कॉस्टली है, लेकिन हमारी बेटी के लिए यह अनमोल है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here